सैंकड़ों पदों पर भर्ती, 8वीं पास करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में कुल 128 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नौकरी करने का यह एक अच्छा मौका आया है। योग्य उम्मीदवार 20 मई, 2014 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन सरकारी पदों के लिए करें आवेदन
विज्ञापित पदों में सफाई सेवक के 30 पद, फ्रैश के 20, चौकीदार के 23 पद और माली के 55 पद शामिल हैं। ये सभी पद सबसे निचली श्रेणी में आते हैं। खास बात यह है कि कुल 128 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 103 पद निधारित किए गए हैं, शेष पद एससी, एसटी, बीसी और विकलांग के लिए हैं।
आवश्यक योग्यता और आयु सीमा
उच्च न्यायालय में रिक्त पड़े इन पदों को भरने के लिए कोई बड़ी योग्यता नहीं मांगी गई है। सफाई सेवक, फ्रैश और माली के पदों के लिए उम्मीदवार को हिंदी और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। चौकीदार के पदों के लिए आवेदक की योग्यता किसी सरकारी तौर पर मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास रखी गई है। आवेदक की आयु 20 मई, 2014 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन करने पर एक नजर
आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को हाई कोर्ट, चंडीगढ़ से 12 मई, 2014 तक आवेदन प्राप्त कर 20 मई, 2014 तक पूरी तरह भरकर भेजना होगा। आवेदनकर्ता डाक के जरिए भी आवेदन पत्र मंगा सकते हैं।
अलग अलग पदों के लिए अलग अलग आवेदन भरना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 150 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये है। आवेदन फीस बैंक ड्राफ्ट के जरिए दी जाएगी जो कि रजिस्ट्रार जनरल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के नाम पर देय हो।
आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट http://highcourtchd.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।