फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Gramin Bank

खुला नौकरी का पिटारा, जल्द करें आवेदन

Tue, 24 Dec 2013 07:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Dec 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Gramin Bank

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक (विजय खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उ. प्र.) में कुल 871 पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में ऑफिसर स्केल-III के 10 पद, ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग ऑफिसर) के 57 पद, ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के 10 पद, ऑफिसर स्केल-II (लॉ) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) के 10 पद, ऑफिसर स्केल-I के 319 पद और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 463 पद शामिल हैं।

वेतनमान के तौर पर स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये, स्केल-II के लिए 19400-28100 रुपये, स्केल-III के लिए 25700-31500 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2014 निर्धारित है।

पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक, ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक होने चाहिए।

ऑफिसर स्केल-II (जीबीओ) के पद हेतु सामान्य वर्ग के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के आईटी के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 101 अंक होने चाहिए।

ऑफिसर स्केल-II के लॉ पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 114 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 107 अंक निर्धारित हैं।

ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग) के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 106 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 99 अंक तथा ऑफिसर स्केल-III के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 109 तथा आरक्षित वर्ग के लिए 103 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।


मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार http://www.aryavart-rrb.com/recruitment.html पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed