{"_id":"487fd8e6396c51db2807cc938b5ad2ce","slug":"recruitment-in-gramin-bank-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ग्रामीण बैंक में भर्ती, करें आवेदन ","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
यूपी ग्रामीण बैंक में भर्ती, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में कुल 282 पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 108 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 174 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 3 जनवरी, 2014 निर्धारित है।
पद के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।
ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक तथा ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।
विज्ञापन
मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए http://allahabadgraminbank.in/career.html पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।
विज्ञापन