फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Gramin Bank

ग्रामीण बैंक में 400 से अधिक पदों पर भर्ती

Sat, 08 Feb 2014 02:38 PM IST
Updated Sat, 08 Feb 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Gramin Bank

छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 458 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों में ऑफिसर स्केल-III के 4 पद, ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग ऑफिसर) के 17 पद, ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के 9 पद, ऑफिसर स्केल-II (लॉ) का 1 पद, ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) के 2 पद, ऑफिसर स्केल-I के 150 पद और ऑफिसर असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 275 पद शामिल हैं।

पाएं उच्च वेतनमान

Recruitment in Gramin Bank

वेतनमान के तौर पर ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये, स्केल-II के लिए 19400-28100 रुपये तथा स्केल-III के लिए 25700-31500 रुपये निर्धारित है।

प्रारंभ में ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के उम्मीदवार को 14663 रुपये प्रतिमाह, स्केल-I के उम्मीदवार को 29,384 रुपये प्रतिमाह, स्केल-II के उम्मीदवार को 39,314 रुपये तथा स्केल-III के उम्मीदवार को 52,081 रपये प्रति माह दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ‌शैक्षिक योग्यता

Recruitment in Gramin Bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं।

उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्‍त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए क्रमशः 95 अंक तथा 88 अंक, स्केल-I के पद हेतु 98 अंक तथा 95 अंक, स्केल-II के (जीबीओ) के पद हेतु 107 अंक तथा 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II (आईटी) के पद हेतु 107 अंक तथा 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II (सीए) के पद हेतु 108 अंक तथा 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के (लॉ) पद हेतु 114 अंक तथा 107 अंक, ऑफिसर स्केल-II के (ट्रेजरी) के पद हेतु 109 अंक तथा 103 अंक, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग) के पद हेतु 106 अंक तथा 99 अंक तथा ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर) के पद हेतु 112 अंक तथा 105 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।

विज्ञापन

इंटरव्यू के लिए ये हैं योग्य

Recruitment in Gramin Bank

मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा।

अधिकारियों के ‌लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष तथा ऑफिस असिस्टैंट के ‌लिए 1 वर्ष निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Gramin Bank

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.cgbank.in/cgbank/recruitments.html पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed