फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment in GAIL

गेल में नौकरी का मौका, करें आवेदन

Sun, 18 May 2014 01:01 AM IST
Updated Sun, 18 May 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
recruitment in GAIL

गेल में योग्य उम्मीदवारों के लिए फोरमैन व इंजीनियरों के कुल 85 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में फोरमैन के 55 व इंजीनियर के 30 पद शामिल हैं। इन पदों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है। जिसमें पदों के अनुसार संबंधित डिप्लोमा व डिग्री तथा अनुभव का होना जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु फोरमैन के लिए 32 व इंजीनियर के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 4 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

चयन करने का तरीका और वेतनमान

recruitment in GAIL

आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम पद के अनुसार एक स्किल परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। स्किल परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा। विज्ञापित पदों में फोरमैन पद के लिए 14500-36000 रुपये व इंजीनियरों के लिए 24900-50500 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क के रूप में फोरमैन पदों के लिए 50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट तथा इंजीनियर के पदों के लिए 200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करते हुए दिए गए निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन इस तरह करें

recruitment in GAIL

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 4 जून, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट संबंधित दस्तावेजों के साथ 19 जून, 2014 तक दिए गए पते पर भेजें। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट www.gailonline.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed