फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in field gun factory

फील्ड गन फैक्टरी में भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 02 Oct 2013 05:58 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 02 Oct 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in field gun factory

फील्ड गन फैक्टरी, कानपुर में विभिन्न ट्रेडों के अंतर्गत सी श्रेणी के कुल 106 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इनमें मेकेनिस्ट, टर्नर, फिटर जनरल, ग्राइंडर, मीलराइट, इलेक्ट्रिशियन, फिटर इलेक्ट्रीशियन, हीट ट्रीटमेंट ऑपरेटीव, पेंटर आदि पद शामिल हैं।

विज्ञापन


क्षैतिज आरक्षण के तहत तीन पद शारीरिक रूप से अशक्त और 10 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु का निर्धारण एक अगस्त 2013 से किया जाएगा।

इन पदों के लिए आवेदन फीस के तौर पर 50 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट/इंडियन पोस्टल ऑर्डर जनरल मैनेजर, फील्ड गन फैक्टरी, काल्पी रोड, कानपुर-208009 के पक्ष में देय होगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का चुनाव मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 अंक की लिखित परीक्षा तथा ट्रेड टेस्ट (प्रैक्टिकल) देना होगा।

लिखित परीक्षा हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। मेरिट के निर्धारण में ट्रेड टेस्ट का कोई अंक नहीं जोड़ा जाएगा। अभ्यर्थियों का चुनाव केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन और अनिवार्य योग्यता एवं अधिक जानकारी के लिए www.fieldgunindia.gov.in पर लॉगऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed