फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in CSAUAT

कृषि यूनिवर्सिटी में 12वीं पास की भर्ती

Tue, 16 Sep 2014 06:27 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in CSAUAT

चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (सीएसएयूटी), कानपुर में विभिन्न नॉन टीचिंग पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में प्रोग्राम को-ऑर्टीनेटर के 3 पद, सबजेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के तहत हॉर्टीकल्चर के 4 पद, स्वायल साइंस के 3 पद, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के 3 पद, एग्रोनॉमी के 3 पद, एनीमल हस्बेंडरी के 2 पद, प्लांट प्रोटेक्शन के 2 पद, होम साइंस के 2 पद, जेनेटीक्स का 1 पद शामिल है। वहीं अन्य पदों में प्रोग्राम असिस्टैंट (कम्प्यूटर) के 3 पद, प्रोग्राम असिस्टैंट (लैब तकनीशियन) के 16 पद और स्टेनो के 8 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1500 रुपये जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 750 रुपये जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क जमा कराने के लिए कम्पट्रोलर, सीएसएयूएटी, कानपुर, पेयबेल एट एसबीआई सीएसएयू ब्रांच, कानपुर के नाम से बैंक डीडी जमा कराना होगा। शुल्क किसी अन्य माध्यम से नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अक्टूबर तक करें आवेदन

Recruitment in CSAUAT

शैक्षिक योग्यता के तहत प्रोग्राम को-ऑर्डीनेटर और सबजेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के उम्मीदवार ने संबंधित विषय में पीएच डी डिग्री हासिल की हो। फार्म मैनेजर और प्रोग्राम असिस्टैंड के उम्मीदवार ने कृषि या समकक्ष विषय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। वहीं स्टेनाग्राफर / कम्प्यूटर ऑपरेटर के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं या समकक्ष की डिग्री प्राप्त की हो।

विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त पद के अनुसार अनुभव या प्रोफेशनल योग्यता की मांग की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर 'डायरेक्टर एडमीनिस्ट्रेशन एंड टेक्नोलॉजी, कानपुर - 208002' के पते पर भेजें। संस्थान द्वारा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2014 है।

आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.csauk.ac.in/announcement.html पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed