फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in CRPF

CRPF: 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका

Fri, 05 Sep 2014 05:57 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in CRPF

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 10वीं - 12वीं पास युवाओं से आवेदन मंगाए हैं। विज्ञापित पदों में सब इंस्पेक्टर के पद पर स्टाफ नर्स के 36 पद, रेडियोग्राफर के 6 पद, फिजियोथेरेपिस्ट का 1 पद, फार्मासिस्ट के 73 पद, सहायक एसआई के पद पर प्रयोगशाला तकनीशियन के 6 पद, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन का 1 पद, दंत तकनीशियन के 6 पद, हेड कॉन्सटेबल के पद पर कनिष्ठ एक्स-रे के 4 पद, प्रयोगशाला सहायक के 7 पद, एसी तकनीशियन का 1 पद, स्टीवार्ड के 7 पद, वॉर्ड ब्यॉय / गर्ल के के 24 पद, मशालची के 3 पद और रसोइया के 19 पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयु सीमा एवं वेतनमान

Recruitment in CRPF

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनम आयु सीमा पदों के अनुसार 18 से 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 23 से 30 वर्ष है। स्टाफ नर्स और रेडियोग्राफर की आयु की गणना 7 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी जबकि अन्य सभी पदों के लिए आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित और ओबीसी कोटे के आवेदकों को 50 रुपये का आईपीओ आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर भेजना होगा। वेतनमान के तहत एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये, एएसआई के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800 रुपये तथा हेड कांस्टेबल के पद के आवेदक को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in CRPF

शैक्षिक योग्यता के तहत विभिन्न पदों पर एसआई के आवेदक किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा हासिल किया हो। एएसआई के पद के आवेदनकर्ता ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में सर्टीफिकेट या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। हेड कांस्टेबल के तकनीशियन पदों के आवेदनकर्ता ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में सर्टीफिकेट या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। हेड कांस्टेबल के अन्य पद के आवेदक ने 10वीं कक्षा पास की हो। भर्ती केंद्र नई दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, जम्मू, इलाहाबाद, अजमेर और नागपुर है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर सबंधित भर्ती केंद्र के पते पर 7 अक्टूर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीआरपीएएफ की वेबसाइट http://crpf.nic.in/RECRUITMENT/483114.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed