फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in CRPF

CRPF में बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

Tue, 11 Feb 2014 01:56 PM IST
Updated Tue, 11 Feb 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in CRPF

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हेड कॉन्सटेबल के 482 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।

वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपए तथा ग्रेड पे 2400 रुपए दिया जाएगा।

18 से 25 वर्ष के युवा/युवती करें आवेदन

Recruitment in CRPF

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 12 मार्च, 2014 से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

Recruitment in CRPF

इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य द्वारा मान्यताप्राप्त किसी संस्‍थान से दसवीं कक्षा पास हो।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य उम्मीदवार को 100 रुपए निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा।

वहीं महिला समेत आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in CRPF

आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर अभ्यर्थी अपने निवास राज्य के भीतर निर्धारित पते पर भेजें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2014 निर्धारित है।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वेबसाइट http://www.crpf.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed