{"_id":"780de201162d9793902e5057e2fe3eda","slug":"recruitment-in-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ में भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन ","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
सीआरपीएफ में भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Dec 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दक्षिण क्षेत्र के लिए तकनीकी एवं ट्रेड्समैन के कुल 793 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इन पदों में ड्राइवर, फिटर, बगलर, दर्जी, बढ़ई, माली, ब्रास बैंड, रसोइया, जलवाहक सहित विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र तथा गुजरात में राज्यवार रिक्तियां जारी की गई है।
वेतनमान के रूप में 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये निर्धारित है। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा मान्यताप्राप्त किसी बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर अभ्यर्थी अपने निवास के राज्य के भीतर निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।
विज्ञापन
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की वेबसाइट http://crpf.nic.in/crp_d.htm पर लॉग ऑन करें।