रेलवे में इंजीनियरों की भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र ने सहायक इंजीनियरों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में सहायक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 40 पद और सहायक नेटवर्क इंजीनियर के 15 पद शामिल हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
27 वर्ष तक के युवाओं के लिए अवसर
आयु संबंधी योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित प्रक्रिया से एसबीआई की शाखा में जमा कराना होगा।
शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान
इंजीनियरिंग के इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में इंजीरियरिंग की डिग्री धारक या समकक्ष हो। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300-34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा। मासिक वेतनमान लगभग 35,000 रुपये होगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। पंजीकरण के पहले चरण को पूरा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई, 2014 तथा दूसरे चरण को पूरा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2014 है। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2014 है।
आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार क्रीस की वेबसाइट http://www.crisrecruitment2014.org.in/ पर लॉग ऑन करें।