10वीं पास पाएं नौकरी, 300 से ज्यादा भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिन शिपयार्ड में इंजीनियरिंग ट्रेड के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 312 रिक्तियां जारी की गई हैं।
विज्ञापित पदों में शीट मेटल वर्कर के 132 पद, वेल्डर के 21 पद, पल्मबर के 97 पद, डीजल मैकेनिक 22 पद, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक के 9 पद, इलेक्ट्रिशियन के 8 पद, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक के 2 पद, पेंटर के 15 पद और क्रेन ऑपरेटर के 4 पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास की हो। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। अनुबंध की अवधि दो वर्ष की होगी।
उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर पदानुसार 14,000 रुपये और 12,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। आयु सीमा के तहत आवेदन की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कोचिन शिपयार्ड की वेबसाइट http://www.cochinshipyard.com/career.html पर लॉग ऑन करें।