फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Central Silk Board

क्लर्कों की बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Tue, 25 Feb 2014 02:27 PM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Central Silk Board

केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तहत केंद्रीय सिल्क बोर्ड में विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 229 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 25 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित है।

आयु की गणना 14 मार्च, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

इन पदों पर करें आवेदन

Recruitment in Central Silk Board

विज्ञापित पदों में बी श्रेणी के वैज्ञानिकों के कुल 67 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 2 पद, सील्क इंस्पेक्टर के 4 पद, कनिष्ठ अनुवादक का 1 पद, वरिष्ठ मैकेनिक के 3 पद, तकनीकी सहायक के 7 पद, सहायक के 7 पद, उच्च श्रेणी लिपिक के 6 पद, कनिष्ठ आशुलिपिक का 1 पद, फिल्ड असिस्टैंट के 112 पद और अवर श्रेणी लिपिक के 17 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment in Central Silk Board

वैज्ञानिक के पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार विज्ञान/इंजीनियरी के संबंधित विषय/ट्रेड में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर/स्नातक की उपाधि धारक हो।

वहीं अन्य पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों से स्नातक की डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये, 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600/4200 रुपये, 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800/2400/2000/1900 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

इन पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Central Silk Board

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2014 निर्धारित है।

भरे हुए आवेदन फार्म का प्रिंट आउट लेकर उसे 'सदस्य सचिव, केंद्रीय सिल्क बोर्ड, सीएसबी कॉम्पलेक्स, बी.टी.एम. ले आउट, होसुर रोड, मादीवाला, बंगलुरू-560068' के पते पर भेजें।

ऑनलाइन आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार केंद्रीय सिल्क बोर्ड की वेबसाइट http://www.csb.gov.in/job-opportunities/advt-no-csb-2-2014/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed