फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment in CCS university

CCS यूनिवर्सिटी में नौकरी, करें आवेदन

Wed, 05 Mar 2014 02:01 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
recruitment in CCS university

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय,मेरठ में एसोसिएट प्रोफेसर और एसिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।

विज्ञापन


इन पदों की कुल संख्या 31 है। इनमें सामान्य वर्ग के लिए कुल 15 पद तथा शेष अन्य वर्गों के लिए निर्धारित हैं, ये सभी पद विभिन्न विषयों में रिक्त हुए हैं।
विज्ञापन

संबंधित विषयों में हैं नौकरियां

recruitment in CCS university

एसोसिएट प्रोफेसर के ये पद वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, ‌शिक्षा, भौतिक विज्ञान,  राजनीतिक विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, विषयों से संबंधित हैं। इन सभी विषयों के लिए पदों की संख्या अलग अलग निर्धारित की गई है।

सहायक प्रोफेसर के पदों में कृषि व‌नस्पति विज्ञान (जेनेटिक और प्लांट ब्रीडिंग), गणित, भौतिक विज्ञान, वानिकी, सामाजिक विज्ञान, रूसी भाषा, शिक्षा, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और सांख्यिकी विषयों के पद शामिल हैं।

वेतनमान और अंत‌िम तारीख

recruitment in CCS university

एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए ‌वेतनमान 37400-67000+9000 रुपये ग्रेड पे निर्धारित किया गया है। सहायक प्रोफसर के पदों के लिए वेतनमान 15600-39100+9000 रुपये ग्रेड पे निर्धारित है।

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 मार्च, 2014 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

आवेदन की फीस

recruitment in CCS university

आवेदन करने के लिए सामान्य उम्मीदवार को आवेदन की फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है जबकि एसटी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह फीस 600 रुपये है।

उम्मीदवार को उपयुक्त फीस बैंक ड्राफ्ट के रूप में फाइनेंस कंट्रोलर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के नाम पर आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।

इस तरह करें आवेदन

recruitment in CCS university

योग्य उम्मीदवार निश्चित प्रारूप में आवेदन भरकर तथा सभी उपयुक्त प्रमाण पत्र एवं ड्राफ्ट संलग्न करके रजिस्टर्ड अथवा स्पीड पोस्ट से रजिस्ट्रर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के पते पर भेजना होगा।

आवेदन की अतिम तारीख 23 मार्च, 2014 निर्धार‌ित की गई है। आवेदन, योग्यता और पद संबंधी और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.ccsuniversity.ac.in/new/All-PDF/adv_academic_02_2014.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed