सरकारी पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सिद्ध शोध परिषद यानी सीसीआरएस स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन के रूप में काम करती है। इस परिषद का अस्पताल परिसर चेन्नई के अरंबक्कम में स्थित हैं। इन पदों की भर्ती के बाद नियुक्ति चेन्नई में ही की जाएगी।
पदों की संख्या और पद नाम
केंद्रीय सिद्ध शोध परिषद (सीसीआरएस) में सिद्ध रिसर्च ऑफिसर और प्रयोगशाला परिचारक यानी लैब अटेंडेंट के कुल 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में 22 पद रिसर्च ऑफिसर और 24 पद लैब अटेंडेंट के शामिल हैं।
वेतनमान और योग्यता
रिसर्च ऑफिसर के पदों के लिए वेतनमान 15600- 39100+ग्रेड पे 5400 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि लैब अटेंडेंट के लिए वेतनमान 5200- 20200+ग्रेड पे 1900 रुपये है।
अनिवार्य योग्यता के तहत रिसर्च ऑफिसर के पदों के लिए आवेदक ने कम से कम संबंधित श्रेणी में एमएससी किया होना चाहिए जबकि लैब अटेंडेंट के लिए आवश्यक योग्यता के तहत आवेदक का विज्ञान विषय के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
इसके अलावा आवेदक ने मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर का प्रमाण पत्र और मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में अनुभव प्राप्त किया हो।
आयु सीमा और अंतिम तारीख
रिसर्च ऑफिसर के पदों के लिए आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए जबकि लैब अटेंडेंट के पदों के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को इसमें नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से किया जाएगा।
इन सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 मई, 2014 है। इस संबंध में अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए वेबसाइट http://siddhacouncil.com/Application_form_and_Details_March2014.pdf पर लॉग आन करें।