10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा
सेन्ट्रल कोलफिल्ड लिमिटेड में विभिन्न पदों पर कुल 347 भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में जूनियर आवेरमैन के 94 पद, माइनिंग सरदार के 238 पद और डिप्टी सर्वेयर के 15 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तहत जूनियर आवेरमैन के पद पर चयनित उम्मीदवार को 19,035.02 रुपये प्रतिमाह, माइनिंग सरदार के पद पर चयनित उम्मीदवार को 19,035.02 रुपये प्रतिमाह और डिप्टी सर्वेयर के द पर चयनित उम्मीदवार को 19,035.02 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। उपरोक्त सभी पदों के लिए मूल और अन्य भत्ता, नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट-IX द्वारा लागू की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता के तहत जूनियर आवेरमैन और माइनिंग सरदार के आवेदकों ने मान्य गैस परिरक्षण प्रमाणपत्र और मान्य प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र हासिल किया हो तथा डिप्टी सर्वेयर तकनीकी एवं सुपवाइजरी ग्रेड सी के पद के आवेदक ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद खान में कार्य करने के लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा प्राप्त खान सर्वेक्षक प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।
18 वर्ष से अधिक के युवा करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र सीमा के तहत एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 35 वर्ष और ओबीसी के लिए 33 वर्ष निश्चित की गई है। केवल ओबीसी के उम्मीदवार को ही आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का डीडी जमा कराना होगा। डीडी के पीछे आवेदक अपना नाम, आवेदित पद का नाम अवश्य लिखें। एससी और एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफ लाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूपर में भरकर और सभी आवश्यक दस्तावेजों को प्रति संलग्न कर 'महा प्रंबंधक (भर्ती), भर्ती विभाग, सेकेंड फ्लोर, दामोदर भवन, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, दरभंगा हाउस, रांची' के पते पर 31 अक्टूबर, 2014 तक भेजें। ऑनलाइन आवेदन केवल 16 अक्टूबर तक ही भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन जमा कराए आवेदन का प्रिंट लेकर निर्धारित स्थान पर फोटो चिपका कर व अन्य दस्तावेजों को संलग्न कर उपरोक्त पते पर 31 अक्टूबर तक भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कोलफील्ड्स की वेबसाइट http://www.ccl.gov.in/ लॉग ऑन करें।