फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Canara bank

केनरा बैंक में 108 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Mon, 10 Feb 2014 03:35 PM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Canara bank

केनरा बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 108 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों में एमएमजीएस स्केल-II के तहत तकनीकी प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल) के 75 पद, तकनीकी प्रबंधक (केमिकल) के 4 पद, तकनीकी प्रबंधक (लोजोस्टिक्स) के 3 पद, तकनीकी प्रबंधक (मेटल्लर्जी) के 3 पद, तकनीकी प्रबंधक (स्ट्रक्चरल) के 3 पद, तकनीकी प्रबंधक (टेक्सटाइल) के 3 पद, तकनीकी प्रबंधक (थर्मल) के 4 पद, और प्रबंधक (सुरक्षा) के 13 पद शामिल हैं।

35 वर्ष तक के युवा करें आवेदन, पाएं आकर्षक वेतन

Recruitment in Canara bank

वेतनमान के तौर पर एमएमजीएस-II के तहत प्रबंधक के इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार के लिए 19400-28100 रुपये निर्धारित है।

आयु सीमा के तहत तकनीकी प्रबंधकों के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। वहीं प्रबंधक सुरक्षा के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष है।

पदों की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शैक्षिक योग्यता, परीक्षा 23 मार्च को

Recruitment in Canara bank

तकनीकी प्रबंधक के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से संबंधित ट्रेड में स्नातकोत्तर की उपाधि हो।

परीक्षा शुल्क के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराने होंगे।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा की संभावति तिथि 23 मार्च, 2014 निर्धारित है।

विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Canara bank

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने व शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://canarabank.com/English/scripts/Recruitmentspecalistofficer.aspx पर लॉग इन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed