बीएसएफ में भर्ती, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल के हवाई विंग में अधिकारियों सहित विभिन्न पदों पर कुल 70 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय पुरुष या महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापित पदों में कैप्टन, वरिष्ठ संचालन अधिकारी, कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, मुख्य इंजीनियर, उप मुख्य इंजीनियर, वरिष्ठ एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियर, कनिष्ठ एयरक्राफ्ट इंजीनियर, औजार अधिकारी, लॉजिस्टिक्स अधिकारी और सहायक कमांडेंट आदि के पद शामिल हैं।
पाएं आकर्षक वेतनमान
इन पदों पर नियुक्ति प्रतिनियुक्ति या रिइम्पलॉयमेंट के आधार पर की जाएगी। इन पदों के लिए पर्याप्त अनुभव रखने वाले अथवा संबंधित क्षेत्र से सेवानिवृत उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमान के तौर पदानुसार 37400-67000 रुपये और ग्रेड पे 8900/8700, 15600-39100 रुपये और ग्रेड पे 7600/6600/5400 रुपये दिया जाएगा।
यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर 'डिप्ट इंस्पेक्टर जनरल (पर्स), डीजी बीएसएफ मुख्यालय, ब्लॉक नं. 10, सीजीओ कॉम्पलेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' के पते पर भेजें। आवेदन प्राप्त करने की तिथि अप्रैल, 2015 है। अधिक जानकारी के लिए आवेदन बीएसएफ की वेबसाइट http://www.bsf.nic.in/en/recruitment.html पर लॉग ऑन करें।