BPSC में हजारों पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार स्वास्थ्य सेवा के अधीन सामान्य चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 2301 रिक्तियों में 995 पद अनारक्षित हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की हो। इस पद पर भारतीय उम्मीदवार से आवेदन मांगा गया है।
37 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान
सामान्य चिकित्सा अधिकारी के पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु में नियमानुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तहत 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उममीदवार को 75 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्वअभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'परीक्षा नियंत्रक बिहार लोक सेवा आयोग, 15, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बेली रोड, पटना-800001' के पते पर निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट से भेजें।
आवेदन 5 सितंबर, 2014 तक निर्घारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।