फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Bihar SSC

नौकरी का पिटारा, 16 हजार पदों पर भर्ती

Thu, 04 Sep 2014 03:45 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Bihar SSC

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बारहवीं और स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में स्नातक उम्मीदवारों के लिए कुल 13,120 पद और बारहवीं पास उम्मीदवारों के लिए कुल 3,616 पद शामिल हैं। बारहवीं स्तर के पदों में वनरक्षी के 693 पद सहित स्टेनो, टंकक सहायक, अधिनायक अनुदेशक के पद हैं जिनके लिए शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। इसी स्तर के अन्य पदों में राजस्व कर्मचारी के 4353 पद, पंचायत सचिव के 3161 पद, स्टेनोग्राफर के 155 पद, सहायक उर्दू अनुवादक के 96 पद, स्टेनाटाइपिस्ट के 182 पद, एलडीसी के 3636 पद, रीडर के 2 पद, बुनाई अनुदेशक, सूचना सहायक और जूनियर अकाउंट्स क्लर्क के 487 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए शारीरिक क्षमता जांच वाले पदों में 1593 पद एव अन्य पदों में सचिवालय सहायक के 332 पद, योजना सहायक के 280 पद, सहायक शिक्षक, मलेरिया इंस्पेक्टर, राष्ट्रभाषा सहायक, कनिय सांख्यिकी सहायक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सुपरीटेंडेंट, उर्दू अनुवादक, लेखाकार, पंचायत राज अधिकारी, लेखापाल सह भंडारलपाल, गृहपति, निरीक्षक माप एवं तौल, सहकारिता प्रसार अधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, सहायक पर्यटक सूचना अधिकारी, लेखापाल और विपत्र लिपिक के पद शामिल हैं।
विज्ञापन

18-37 वर्ष तक के युवाओं को मिलेगा मौका

Recruitment in Bihar SSC

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा सीमा पदानुसार 18-21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। केवल वनरक्षी के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2014 से की जाएगी। आयु सीमा में आरक्षण की सुविधा केवल बिहार राज्य के आरक्षित वर्ग को ही दी जाएगी।

भारत के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवारों को बिहार के अनारक्षित उम्मीदवारों की श्रेणी में ही रखा जाएगा। बारहवीं स्तर पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5200-20200 रुपये तथा स्नातक स्तर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये दिया जाएगा। पदों के अनुसार ग्रेड पे अलग-अलग निर्धारित है।

यह है आवेदन की प्रक्रिया

Recruitment in Bihar SSC

इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा) में आयाजित की जीएगी। प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कुल उपलब्ध (अधियाचित) रिक्तियों के लगभग 5 गुणा संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए अलग से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के आवेदक को 300 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के आवेदक 75 रुपये चालान के रूप में भारतीय स्टेट बैंक में जमा करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed