बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
बिहार पुलिस बल में सिपाही के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 11,783 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन पत्र बिहार के डाकघरों में उपलब्ध है। निर्धारित मूल्य चुका कर आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
18 से 23 वर्ष के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
वहीं शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने मान्यताप्राप्त संस्थान से बारहवीं कक्षा या समकक्ष पास की हो। आयु एवं शैक्षिक योग्यता का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।