फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment in BHU

बीएचयू में नौकरी का मौका, करें आवेदन

Sat, 08 Mar 2014 08:08 PM IST
Updated Sat, 08 Mar 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
recruitment in BHU

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में स्कूल शिक्षक एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर

विज्ञापन

कुल 128 रिक्तियां जारी की गई हैं। आयु सीमा के तहत पदानुसार अलग अलग आयु सीमा निर्धारित है। ग्रुप बी, सी और डी के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

आवेदक इन पदों पर करें आवेदन

recruitment in BHU

विज्ञापित पदों में निदेशक, रजीस्ट्रार, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, रेडियोलॉजिकल सुरक्षा अधिकारी, डिप्‍टी लाइब्रेरियन, सहायक इंजीनियर, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर, सहायक शिक्षक, एनिमल केयर टेकर, प्रयोगशाला सहायक, पीजीटी और पीआरटी शिक्षक, सहायक सुरक्षा अधिकारी, विभिन्न विभागों में तकनीकी पद, ड्राइवर, वरिष्ठ मेडिकल स्टाफ आदि के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए यह है शैक्षिक योग्यता

recruitment in BHU

पदानुसार शैक्षिक योग्यता अलग अलग निर्धारित है। ग्रुप डी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पदानुसार दसवीं/बारहवीं पास हो, ग्रुप सी के पद के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में डिप्लोमा/डिग्री धारक हो तथा ग्रुप बी और ग्रुप ए के पदों के लिए संबंधित विषय में पी. एच. डी/स्नातकोत्तर की उपाधि एवं इसके ‌साथ ही अनुभव भी आवश्यक है।

पीजीटी के उम्मीदवार स्नातक की उपाधि के साथ बी.एड की डिग्री प्राप्त की हो तथा पीआरटी के उम्मीदवार बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर बी. एल. एड. या एलीमेंट्री शिक्षा का डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

recruitment in BHU
इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा।

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा शैक्षिक योग्यता, आयु संबंधी योग्यता एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.bhu.ac.in/rac/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed