बीएचयू में नौकरी का मौका, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में स्कूल शिक्षक एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर
कुल 128 रिक्तियां जारी की गई हैं। आयु सीमा के तहत पदानुसार अलग अलग आयु सीमा निर्धारित है। ग्रुप बी, सी और डी के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
आवेदक इन पदों पर करें आवेदन
विज्ञापित पदों में निदेशक, रजीस्ट्रार, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, रेडियोलॉजिकल सुरक्षा अधिकारी, डिप्टी लाइब्रेरियन, सहायक इंजीनियर, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर, सहायक शिक्षक, एनिमल केयर टेकर, प्रयोगशाला सहायक, पीजीटी और पीआरटी शिक्षक, सहायक सुरक्षा अधिकारी, विभिन्न विभागों में तकनीकी पद, ड्राइवर, वरिष्ठ मेडिकल स्टाफ आदि के पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए यह है शैक्षिक योग्यता
पदानुसार शैक्षिक योग्यता अलग अलग निर्धारित है। ग्रुप डी के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पदानुसार दसवीं/बारहवीं पास हो, ग्रुप सी के पद के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में डिप्लोमा/डिग्री धारक हो तथा ग्रुप बी और ग्रुप ए के पदों के लिए संबंधित विषय में पी. एच. डी/स्नातकोत्तर की उपाधि एवं इसके साथ ही अनुभव भी आवश्यक है।
पीजीटी के उम्मीदवार स्नातक की उपाधि के साथ बी.एड की डिग्री प्राप्त की हो तथा पीआरटी के उम्मीदवार बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण कर बी. एल. एड. या एलीमेंट्री शिक्षा का डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा शैक्षिक योग्यता, आयु संबंधी योग्यता एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.bhu.ac.in/rac/ पर लॉग ऑन करें।