{"_id":"d9c3ce6ab767a35e7770007eb62d364b","slug":"recruitment-in-bangiya-gramin-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में 542 पदों पर भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
बैंक में 542 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Dec 2013 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनगीया ग्रामीण बैंक में कुल 542 पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन पदों में ऑफिसर स्केल-II (जेनरल बैंकिंग ऑफिसर) के 66 पद, ऑफिसर स्केल-I के 261 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 215 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर स्केल-I के लिए 14500-25700 रुपये, स्केल-II के लिए 19400-28100 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।
पद के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक, ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
ऑफिसर स्केल-II (जीबीओ) के पद हेतु सामान्य वर्ग के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 101 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।
मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए http://www.bgvb.co.in/Recruitment.aspx पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।