सरकारी विभाग में 268 पदों पर भर्ती
कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल में सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
वेतनमान के तहत इस पद पर पर चयनित उम्मदवारों को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600/4200 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
20 से 27 वर्ष तक के युवाओं को मिलेगा मौका
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1000 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। महिला सहित आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। इस पद पर चयन दो चरणों की ऑनलाइन और लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा।
इस पद के लिए यह ओवदन प्रक्रिया
इस पद आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2014 है। ऑनलाइन ओवदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://asrb.org.in/ पर लॉग ऑन करें।