फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Army Officer through NDA

NDA के जरिए बनें सेना में अधिकारी

Sat, 22 Feb 2014 07:39 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Army Officer through NDA

भारतीय सेना के तीनों अंगों में से किसी अंग में अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले युवा एनडीए परीक्षा में बैठना ना भूलें। परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल, 2014 को की जाएगी।

विज्ञापन


इस वर्ष की एनडीए परीक्षा के माध्यम से कुल 375 अधिकारी स्तर के पद भरे जाने की संभावना है, जिनमें थल सेना के 208, वायुसेना के 70, नौसेना के 42 और इंडियन नेवल एकेडमी के 55 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसा होगा परीक्षा का स्वरूप

Recruitment in Army Officer through NDA

इस परीक्षा में पहला प्रश्न पत्र गणित का 300 अंकों का, ढाई घंटे की समयावधि का होता है।

दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य योग्याता परीक्षण का ढाई घंटे की समयावधि का होता है, इस प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान, इतिहास, भूगोल और सामायिक घटनाओं से प्रश्न पूछे जाते हैं।

लिखित परीक्षा के मेरिट सूची के आधार पर सेवा चयन बोर्ड द्वारा टेस्ट या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। एनडीए परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को इंटेलिजेंस टेस्ट और साइकोलॉजिकल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलावा भेजा जाता है।

परीक्षा में बैठने की यह है योग्यता

Recruitment in Army Officer through NDA

नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा के तहत थल सेना के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से बारहवीं या समकक्ष कक्षा पास की हो वहीं वायु सेना और नौसेना के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी भौतिक विज्ञान और ग‌णित विषयों के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीण की हो।

आयु सीमा के तहत नेशनल डिफेंस एकेडमी में आवेदन के लिए आयु सीमा के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 16 वर्ष और छह माह है तथा अधिकतम आयु सीमा 19 वर्ष से कम है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Army Officer through NDA

इस सेवा में चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी संघ लोक सेवा आयोग की होती है।

प्रतिवर्ष मई/जून और सितंबर/अक्तूबर में विज्ञप्ति जारी की जाती है। आवेदन के लिए ऑनलाइन व्यवस्‍था है।

चयन संबंधी विस्तृत जानकारी एवं परीक्षा की रणनीति के लिए पढ़ें सफलता सामयिकी का अप्रैल अंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed