फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Army Officer through CDS

CDS के जरिए बनें सेना में अधिकारी

Sun, 16 Feb 2014 08:20 AM IST
Updated Sun, 16 Feb 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Army Officer through CDS

भारतीय सेना के तीनों अंगों में से किसी अंग में अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले युवा सीडीएस परीक्षा में बैठना ना भूलें। सीडीएस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलावा भेजा जाता है।

विज्ञापन


इस परीक्षा में आईएमए, आईएनए और एयरफोर्स अकादमी के लिए अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और एलिमेंट्री मैथ्स से प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए अंग्रेजी और जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक विषय से संबंधित 100 अंकों वाले प्रश्न-पत्र की अवधि दो घंटे की होती है। लिखित परीक्षा के मेरिट सूची के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीएस के लिए यह है ‌शैक्षिक योग्यता

Recruitment in Army Officer through CDS

आईएमए और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इंडियन नेवल एकेडमी के लिए किसी भी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इसके लिए योग्य है।

इसके अतिरिक्त एयरफार्स एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार या वैसे स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने बारहवीं स्तर पर फिजीक्स और मैथ्स की पढ़ाई की हो।


इन पदों के लिए यह है आयु सीमा

Recruitment in Army Officer through CDS

भारतीय सैनिक अकादमी में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 18 से 23 वर्ष, वायु सेना अकादमी के लिए 18 से 22 वर्ष, अधिकारी प्रशिक्षण के लिए 18 से 23 वर्ष और अधिकारी प्रशिक्षण (महिला) के लिए 18 से 24 वर्ष निर्धारित है।

अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Army Officer through CDS

एसएससी के तहत पायलट/ऑब्जर्वर के पदों पर अपनी सेवा दे सकते हैं। इस सेवा में चयन के लिए प्रतिवर्ष मार्च/अप्रैल और अक्तूबर/नवंबर में विज्ञप्ति जारी की जाती है।

आवेदन के लिए ऑनलाइन व्यवस्‍था है। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट भी निर्देशानुसार भेजना होता है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी इंडियन नेवी की वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed