हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 54 है, जिसमें सामान्य वर्ग के 31 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 16 पद, अनुसूचित जाति के 13 पद व अनुसूचित जनजाति के 1 पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है। साथ ही साथ इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्टेनोग्राफी व कंप्यूटर पर टाइप से संबंधित ज्ञान का होना आवश्यक है। इन पदों के लिए कंप्यूटर पर न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया व वेतनमान
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदकों को स्टेनोग्राफी व कंप्यूटर पर टाइप परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।
विज्ञापित पदों में पर्सनल असिस्टेंट के लिए 9300 से 34800 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर, 2014 से प्रारंभ है। इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से मंगाए गए हैं। इसलिए आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से ही भरें।सी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये तथा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का चालान जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में जमा किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.allahabadhighcourt.in/ पर लॉग ऑन करें।