फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Airforce

बेहतरीन मौका, सेना में 12वीं पास की भर्ती

Mon, 08 Sep 2014 03:05 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Airforce

भारतीय वायु सेना में समूह एक्स (तकनीकी), समूह वाई (गैर तकनीकी) पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर अविवाहित भारतीय और नेपाली पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल - मई, 2015 में किया जाएगा।

विज्ञापन


शैक्षिक तौर पर तकनीकी पद के आवेदकों ने बारहवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिकी, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ उतीर्ण की हो या किसी पॉलीटेक्नीक संस्थान से 50 प्रतिशत अंको के साथ इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। समूह वाई पद के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से किसी भी विषय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं कक्षा पास या समकक्ष हो।
विज्ञापन

16 से 19 वर्ष के युवा करें आवेदन

Recruitment in Airforce

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त, 1995 से 30 नवंबर, 1998 के बीच हुआ हो। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 11,400 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। सफलता पू्र्वक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर एक्स समूह के आवेदक को 24,900 रुपये तथा वाई समूह के आवेदक के 20,500 रुपये दिया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर साधारण डाक से 'प्रेसीडेंट, सेंट्रल एयरमैन सेलेक्शन बोर्ड पोस्ट बॉक्स नं. 11807, नई दिल्ली - 110010' के पते पर 22 सितंबर, 2014 तक भेजें।
आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/show_news.php?pg_id=2&news_id=877 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed