फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in AIIMS Rishikesh

एम्स में बड़ी भर्ती, करें आवेदन

Mon, 10 Mar 2014 05:55 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in AIIMS Rishikesh

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में स्टाफ नर्स सहित समूह ए तथा बी के विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 1418 रिक्तियां जारी की गई हैं। पदों में स्टाफ नर्स के 1326 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


स्टाफ नर्स के अलावा ब्लड ट्रांसफ्युजन, मेडिकल फिजीस्ट, बाल मनोवैज्ञानिक, क्लीनिक मनावैज्ञानिक, रजीस्ट्रार, योग प्रशिक्षक, जन स्वास्थ्य नर्स, वोकेशन काउंसलर, तकनीकी सहायक ईएनटी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, स्टोरकीपर, हिंदी अनुवादक, विभिन्न ट्रेडों में इंजीनियर एवं अन्य सहायक मेडिकल स्टाफ के पद शामिल हैं।
विज्ञापन

18 से 35 वर्ष के युवा पाएं आकर्षक वेतन

Recruitment in AIIMS Rishikesh

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु पदानुसार 30 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 15 मार्च, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तौर पर समूह ए के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार के लिए 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 5400 से 7600 रुपये निर्धारित है। वहीं समूह बी के पदों के लिए चयनित उम्मीदवार को 9,300-34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 से 4600 रुपये निर्धारित है।

यह है शैक्षिक योग्यता

Recruitment in AIIMS Rishikesh

शैक्षिक योग्यता के तहत समूह ए के आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि हो। वहीं समूह बी के आवेदकों के पास संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिग्री या ‌डिप्लोमा हो। कुछ पदों के लिए अनुभव भी निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन

केवल ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment in AIIMS Rishikesh

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।

पदों संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, ऋषिकेश की वेबसाइट http://www.aiimsrishikesh.edu.in/details.php?pgID=qu_7912 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed