फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment at assistant professor posts

सरकारी नौकरी: 1396 पदों पर भर्ती

Mon, 27 Jan 2014 04:17 PM IST
Updated Mon, 27 Jan 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
recruitment at assistant professor posts

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षण विभागों में सहायक प्रोफेसर के कुल 1396 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए कुल 614 पद, एससी वर्ग के लिए 370, बीसी यानी पिछड़ा वर्ग के लिए 122, ईएसबी के लिए 105 पद और शेष अन्य वर्गों के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन


ये सभी पद विभिन्न विषयों में रिक्त हुए हैं। इन पदों को दो वर्ष के लिए अस्थाई तौर पर भरा जाएगा। ये पद कॉलेज कैडर के हैं। इन पदों पर नियुक्त होने वाले आवेदक हरियाणा सरकार की नई पेंशन स्कीम के लिए अर्हता प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

इन विषयों में हैं नौकरियां

recruitment at assistant professor posts

सहायक प्रोफेसर के ये पद वनस्पति विज्ञान, बायो-टेक, रसायन विज्ञान, ‌वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, डिफेंस स्टडीज, इकोनोमिक्स, अंग्रेजी, फाइन आर्ट, भूगोल, जियोलॉजी, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, माइक्रो बाइलॉजी, मास कम्यूनिकेशन, गणित, संगीत, दर्शनशास्‍त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, मनौविज्ञान, लोक प्रशासन, पंजाबी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, पर्यटन और जंतु विज्ञान विषयों से संबंधित हैं।

इन सभी विषयों के लिए पदों की संख्या अलग अलग निर्धारित की गई है।

आयु और वेतनमान

recruitment at assistant professor posts

इन पदों के लिए सामान्य आवेदक की आयु 15 जनवरी, 2014 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए।

राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और समान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए तथा अविवाहित महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए ‌वेतनमान 15600-39100+6000 रुपए ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

क्या है अनिवार्य योग्यता

recruitment at assistant professor posts

अन‌िवार्य योग्यता के तहत कंप्यूटर साइंस, फाइन आर्ट, मास कम्यूनिकेशन और संगीत के विषयों को छोड़कर सभी विषयों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या ग्रेड बी के साथ स्‍नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हो।

यह डिग्री राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त क‌िसी विश्वविद्यालय से जारी की जानी चाहिए अथवा विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता प्राप्त ‌की हो। इसके अतिरिक्त 10वीं या मैट्रिक स्तर तक हिंदी या संस्कृत विषय लिया हो। साथ ही नेट यानी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा अथवा स्लेट यानी राज्य पात्रता परीक्षा पास की हो।

यहां मिलेगी ज्यादा जानकारी

recruitment at assistant professor posts

इन पदों के लिए योग्यता का निर्धारण आवेदन करने की अंतिम तारीख यानी 21 फरवरी, 2014 से किया जाएगा। यानी आवेदक को निर्धारित योग्यता 21 फरवरी तक प्राप्त कर लेनी अनिवार्य है।

और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://hpsc.gov.in/Advertisement/Advertisement%20No.%207%20of%202013.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed