एम्स में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सहायक प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में डॉक्टरी से जुड़े 28 विषयों के सहायक प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तौर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
50 वर्ष तक के आयु के आवेदन करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियमाननुसार छूट प्रदान की गई है।
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 15,600-39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 8,700 रुपये दिया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन ऑनलाइन जमा कराने के बाद इसका प्रिंट आउट लें। इस के साथ समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रतिलिपि, आवेदन जमा कराने के बाद उपलब्ध कवरिंग लेटर एवं अन्य दस्तावेज संलग्न कर 'मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक खंड, प्रथम तल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, अंसारी नगर, नई दिल्ली- 110029' के पते पर भेजें।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2014 है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स की वेबसाइट http://aiimsonline.in/index.html पर लॉग ऑन करें।