नौसेना में 10वीं पास बेरोजगारों को मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना में मुख्यालय अंडमान और निकोबार में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल 95 विज्ञापित पदों में सिविलियन मोटर ड्राइवर के 69 पद, फायर इंजिन ड्राइवर के 5 पद, फायरमैन के 21 पद शामिल हैं।
इन पदों पर भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। शैक्षिक तौर पर उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हो या संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक हो।
18 से 30 वर्ष के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूतम आयु सीमा पदानुसार 18 से 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 25 से 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
वेतनमान के तहत इन पदों पर चयिनत उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1900/2000 रुपये दिया जाएगा।
यह है आवेदन की प्रक्रिया
दन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रतिलिपि संलग्न कर 'द नेवल कोम्पोनेंट कमांडर, हेडक्वार्टर एनएवीसी, सी/ओ नेवी ऑफिस, हड्डो (पीओ), पोर्ट ब्लेयर-744102' के पते पर 1 सितंबर, 2014 तक भेजें।
आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार https://docs.google.com/file/d/0B6lU98XwqMJGVE84TTBGM2IwelE/edit?pli=1 पर लॉग ऑन करें।