फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   rbi give suggestion for change banking test process.

बैंकों की भर्ती प्रक्रिया में होगा बड़ा बदलाव

Wed, 24 Sep 2014 12:35 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
rbi give suggestion for change banking test process.

सरकारी बैंकों में बेहतर टैलेंट लाने के लिए अब बिजनेस स्कूल की तरह प्रवेश परीक्षा लेने पर विचार किया जा रहा है। जिस तरह भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) और दूसरे प्रबंध संस्थानों में कैट (कॉमन एप्टीट्यूट टेस्ट) स्कोर की अहमियत है, उसी तरह बैंकों के लिए बैट (बैंकिंग एप्टीट्यूड टेस्ट बैट ) स्कोर के जरिए भर्तियां करने का सुझाव भारतीय रिजर्व बैंक की समिति ने दिया है।

विज्ञापन


समिति के अनुसार बदलती बैंकिंग सेवाओं और अच्छी प्रतिभाओं को लाने और उसे बनाए रखने के लिए नई परीक्षा प्रणाली की जरूरत है।

इसके अलावा सरकारी बैंकों को मिडिल लेवल पर अच्छे टैलेंट को तैयार करने के लिए लंबी अवधि की रणनीति पर जो देना होगा, जिससे टैलेंट के संकट से जूझ रहे बैंकिंग सेक्टर को उबारा जा सके।
विज्ञापन


मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक की दक्षता विकास पर गठित समिति ने यह प्रमुख सुझाव दिए हैं। समिति की अध्यक्षता आरबीआई के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जी गोपालकृष्णन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैट स्कोर हो अहम

rbi give suggestion for change banking test process.

समिति का सुझाव है कि सभी बैंकों के लिए एक कॉमन सिलेबस तैयार किया जाए। इसके आधार पर ऑनलाइन बैट की परीक्षा हो। उसमें मिले स्कोर के आधार पर बैंक आवेदक के आवेदन को स्वीकर करें।

जैसे कि कैट और नेट के स्कोर के आधार पर नियुक्तियों के लिए बुलाया जाता है। हालांकि समिति ने यह भी कहा है कि बैट स्कोर जरूरी तो हो, लेकिन चयन का अकेला आधार नहीं होना चाहिए।

चीफ लर्निग ऑफिसर की नियुक्ति का सुझाव
बैंकों में टैलेंट को पहचानने, उन्हें बनाए रखने पर खास तौर से समिति ने जोर दिया है। उसके अनुसार बैंक में चीफ लर्निंग ऑफिसर की पोस्ट होनी चाहिए। साथ ही मिडिल लेवल के कर्मचारियों को कुशल बनाने के लिए 5-6 साल का कार्यक्रम बैंकों को तय करना चाहिए।

बैंक कर्मचारियों के ट्रांसफर पर भी समिति का कहना है कि जरूरत और कर्मचारी के टैलेंट के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया अपनाई जाए, न कि केवल ट्रांसफर करना है, इस आधार पर ट्रांसफर हो। इसके अलावा वरिष्ठतम स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि की भी बात समिति ने की है। इन सुझावों पर समिति ने 31 अक्तूबर 2014 तक लोगों से राय मांगी है। इसके आधार पर समिति अपनी सिफारिशें जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed