फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Rajasthan high court recruitment for 8th, 10th pass

8वीं,10वीं पास के लिए हाईकोर्ट में नौकरी का मौका

Sun, 19 Oct 2014 09:05 AM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan high court recruitment for 8th, 10th pass

राजस्थान हाई कोर्ट में चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 31 निर्धारित की गई है। जिसमें सामान्य वर्ग के 18 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 4 पद, अनुसूचित जाति के 5 पद व अनुसूचित जनजाति के 4 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 8वीं पास रखी गयी है। निर्धारित शैक्षिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले युवाओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास वैध लाइसेंस होना आवश्यक है।

विज्ञापन


इन पदों पर परिवीक्षाकाल से पूर्व उम्मीदवारों को प्रतिमाह 7900 रुपये वेतन दिया जायेगा। परिवीक्षाकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2400 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Rajasthan high court recruitment for 8th, 10th pass

विज्ञापित पदों के लिए आवेदक केवल ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग व महिला उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क भारतीय पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से जमा करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

योग्य आवेदक आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों व आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित भारतीय पोस्टल ऑर्डर के साथ दिए गए पते 'रजिस्ट्रार (परीक्षा), राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर' पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार राजस्थान हाई कोर्ट से संबंधित वेबसाइट http://www.hcraj.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed