फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   railway group d result declared

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 29 Jan 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 29 Jan 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
railway group d result declared

रेलवे ग्रुप डी की नवंबर और दिसंबर में हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें शामिल हुए करीब साढ़े चार लाख परीक्षार्थियों में से 5850 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इनकी परीक्षाएं तीन और आठ मार्च को कराई जाएंगी। उत्तीर्ण घोषित परीक्षार्थियों में 63 महिलाएं भी हैं।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के भर्ती सेल की ओर से अक्तूबर से दिसंबर तक पांच चरणों में लिखित परीक्षा कराई गई थी। इसमें चार लाख 44 309 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि, 11 लाख 89 हजार 757 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजा गया था। आरआरसी के चेयरमैन संजीव कुमार के मुताबिक 1950 रिक्तयों से तीन गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में 32029 अभ्यर्थी ऐसे भी निकले जो सही तरीके से अपना रोल नंबर भी दर्ज नहीं कर सके। ऐसे अभ्यर्थियों की कॉपियों की जांच नहीं की गई। सफल पाए गए अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें पुरुषों को एक हजार और महिलाओं को चार सौ मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर में चिप लगाकर दौड़ेंगे अभ्यर्थी
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए भर्ती सेल ने नया और अत्याधुनिक तरीके का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पहली बार अभ्यर्थियों की दौड़ में आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन) का इस्तेमाल किया जाएगा।


इसके तहत अभ्यर्थियों के पैर में एक चिप लगाई जाएगी, जो जीएसएम तकनीक के जरिए सेंट्रल सर्वर से जुड़ी रहेगी। अभ्यर्थी दौड़ के लिए बनाए जाने वाले घेरे पर पैर रखते ही सेंसर के संपर्क में आ जाएंगे। साथ ही दौड़ और समय भी दर्ज करेगी। पहली बार अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक पहचान भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed