{"_id":"37a173ab4e2877f857941b456c2c3532","slug":"pstet-examination-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर बनने का एक और मौका, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
टीचर बनने का एक और मौका, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय शिक्षा विभाग, पंजाब सरकार ने पंजाब में शिक्षकों की भर्ती के लिए पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) 2013 के आयोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2013 को किया जाएगा।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार एससीईआरटी, पंजाब की बेवसाइट पर 10 दिसंबर 2013 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की फीस सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रुपये तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 300 रुपये प्रति पेपर के आधार पर चालान के द्वारा एक्सिस बैंक में जमा करना होगा।
विज्ञापन
आयु, योग्यता, आवेदन करने एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आवेदक एससीईआरटी, पंजाब की वेबसाइट http://www.tetpunjab.com/info/HowToApply.html पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन