{"_id":"bc2b096aa54f0a899dc93c461e3f8e08","slug":"proffessor-driver-clerk-etc-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क के 75 समेत कुल 252 पदों पर भर्ती, करें आवेदन ","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
क्लर्क के 75 समेत कुल 252 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Oct 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएस एचएयू) में क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट, डायरेक्टर, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, कोआर्डिनेटर, एसिस्टेंट लाइब्रेरियन, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, ड्राइवर, माली इत्यदि के कुल 252 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में से सर्वाधिक पद यानि कुल 75 पद क्लर्क के भरे जाने हैं।
विज्ञापन
इसके बाद जिला एक्शटेंशन स्पेशलिस्ट के 30 पद, एसिस्टेंट साइंटिस्ट के 25 पद, एसिस्टेंट प्रोफेसर के 20 तथा स्टेनो टाइपिस्ट के 12 पद हैं। इन पदों के लिए आवेदक एक निश्चित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर Registrar, CCS HAU, Hisar-125004 के पते पर 11 नवंबर 2013 तक डाक द्वारा भेज सकते हैं। जिसमें मांगे गए प्रमाण पत्रों की अटेस्टेड कॉपी संलग्न होंनी चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आवेदकों के आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर 2013 निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट अथवा http://hau.ernet.in/advt2_2013.pdf पर लॉग ऑन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन की फीस के संबंध में विश्वविद्यालय के सभी पदों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी के पदों के लिए आवेदन की फीस 750 रुपये(आरक्षित वर्ग के लिए 190 रुपये), दूसरी श्रेणी के पदों के लिए 400 रुपये (आरक्षित वर्ग के लिए 100 रुपये) तथा तीसरी श्रेणी के पदों के लिए 200 रुपये (आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपये) निर्धारित की गई है। आवेदक आवेदन फीस The Registrar, CCS HAU,Hisar के नाम पर चेक, नकद, मनीऑर्डर अथवा पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से जमा कर सकते हैं।