फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   PGT and TGT recruitments in UP

रेलवे के कॉलेज में टीचर बनने का मौका

Tue, 08 Apr 2014 08:40 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
PGT and TGT recruitments in UP

उत्तर मध्य रेलवे इंटर कॉलेज, टूंडला में जिन विभिन्न विषयों से जुड़े 18 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है उन पदों में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, वाणिज्य और जीव विज्ञान विषय शामिल हैं। इन सभी विषयों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

नियुक्ति की अवधि और मानदेय

PGT and TGT recruitments in UP

इन पदों पर योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति अधिकतम 200 कार्यदिवसों अथवा इससे कम अ‌वधि के लिए की जाएगी। मानदेय का भुगतान ‌प्रतिदिन अध्यापन किए गए पीरियड के आधार पर होगा। एक दिन में अधिकतम पांच या उससे कम कालांश यानी पीरियड अध्यापन हेतु दिए जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अनिवार्य योग्यता

PGT and TGT recruitments in UP

अन‌िवार्य योग्यता के तहत आवेदक के पास संबंधित श्रेणी में स्नातक की डिग्री + बीएड अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लिकेशन की वांछनीय योग्यता होनी चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन करने का तरीका

PGT and TGT recruitments in UP

इच्छुक अभ्यर्थी अपने पूर्ण शैक्षिक विवरण तथा जाति प्रमाण पत्र एवं अनुभव आदि के साथ अपने आवेदन पत्र, प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रतियों के साथ रज‌िस्टर्ड डाक से प्रधानाचार्य, उत्तर मध्य रेलवे कॉलेज, टूंडला, जनपद- फिरोजाबाद(यू.पी.), पिन कोड-283204 के पते पर 10 मई, 2014 तक भेज सकते हैं।

इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.ncr.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,4,527 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed