फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Permanent Commission in Indian Army

सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास करें आवेदन

Fri, 25 Oct 2013 06:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Oct 2013 06:00 PM IST
विज्ञापन
Permanent Commission in Indian Army

सेना में स्थायी कमीशन के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। जिन युवकों ने विज्ञान श्रेणी में भौतिकी, रसायन और गणित (पीसीएम) के साथ बारहवीं पास की है और जिनकी आयु 19 वर्ष 6 माह से अधिक नहीं है, वे भारतीय नौसेना में स्थाई कमीशन प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए कुल 85 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को चार वर्षों का आधारभूत सैनिक प्रशिक्षण और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके पूर्ण होने पर सेना में लेफ्टिनेंट रैंक का स्थायी कमीशन प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की कुल अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है।

इस दौरान चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण और इससे संबंधित सभी खर्च भारतीय सेना वहन करेगी। अर्ध चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा भोपाल, बंगलुरु या इलाहाबाद में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अभ्यर्थी को प्रतिमाह 21,000 रुपये वजीफा दिया जाएगा और चार वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर स्थायी कमीशन में लेफ्टिनेंट की रैंक पर नियुक्ति और रैंक के लिए स्वीकृत वेतनमान दिया जाएगा।


इन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 माह तथा अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाना है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2013 निर्धारित है। आवेदन करने, अनिवार्य योग्यता और आवेदन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed