{"_id":"b7e01bef3351c1354d3be1488fa8a346","slug":"online-application-for-teacher-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए अब ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
यूपी: टीजीटी-पीजीटी भर्ती के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में खाली शिक्षकों के पदों को भरने के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजकर पदों के विज्ञापन की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
चयन बोर्ड अपने गठन के बाद सबसे अधिक खाली पदों पर भर्ती के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन की तैयारी में है। प्रदेश भर से चयन बोर्ड को टीजीटी और पीजीटी के सात हजार से अधिक खाली पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करनी है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जून 2015 तक खाली होने वाले पदों के लिए भर्ती की तैयारी की गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नए अध्यक्ष और सदस्यों के आने के बाद प्रदेश भर के जिला विद्यालय निरीक्षकों से खाली पदों का अधियाचन मांगा गया था।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से टीजीटी-पीजीटी के खाली लगभग सात हजार पदों का अधियाचन चयन बोर्ड को भेजा गया। आठ अक्तूबर को हुई चयन बोर्ड की पूर्ण बैठक में टीजीटी-पीजीटी की भर्ती के लिए बदले नियमों को मंजूरी दे दी गई।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि इन पदों की संख्या अधिक होने से आवेदकों का संख्या में इजाफा होने की भी संभावना है। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने का फैसला किया गया है।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 2011 में 1872 पदों के लिए लगभग पांच लाख आवेदन आए थे अब पदों की संख्या सात हजार पहुंच गई है तो कम से कम 10 लाख आवेदन आने की संभावना है।
अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा नियमों हुए परिवर्तन को भी मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। इस पर अंतिम मुहर लगते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
8.72 लाख ने देखी वेबसाइट
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से अपने को हाईटेक करने की नीति शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को रास आ रही है।
अप्रैल माह में तैयार की गई गई चयन बोर्ड की नई वेबसाइट पर अब तक लगभग 8.72 लाख अभ्यर्थियों ने जानकारी हासिल की।
चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि शिक्षक भर्ती के लिए मात्र छह महीने में आठ लाख से अधिक अभ्यर्थियों के वेबसाइट पर आने से इसकी लोकप्रियता का पता चलता है।