{"_id":"a29e9675b235b7ee799189a1ab7c97b4","slug":"one-lakh-post-for-woman-in-govt-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, 1 लाख पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, 1 लाख पदों पर होगी भर्ती
अविनाशी श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Sep 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा, सेना समेत कई सरकारी विभागों में महिलाओं के लिए करीब एक लाख पद आ रहे हैं। इनके लिए जल्द ही भर्तियां शुरू होनी हैं। इतना ही नहीं पुलिस विभाग में भी उन्हें ढेरों अवसर मिलने जा रहे हैं। बैंकों में लड़कियों के लिए विशेष भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
महिला बैंकों में भर्ती के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजर ट्रेनी के 115 पदों के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके तुरंत बाद क्लर्क ग्रेड में डेढ़ हजार से अधिक पदों के लिए भर्तियां होंगी।
विज्ञापन
बैंकों में विशेषज्ञ महिला अफसरों की भी भर्ती होगी। बैंकों की सामान्य भर्ती में भी 12 हजार पद घोषित हुए हैं, जिनमें केवल लड़कियों के लिए 3800 पद हैं।
सीमा सुरक्षा बल की महिला बटालियन के लिए सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स और सेंट्रल इंडस्ट्रीयल फोर्स में भी हजारों पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस में भी सिपाही के तकरीबन 40 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू है। इनमें से आठ हजार पद महिलाओं के लिए है।
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के करीब 73 हजार पदों पर भर्ती के लिए कोर्ट के आदेश का इंतजार है। इनमें से 32 हजार से अधिक पद महिलाओं के लिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू है। इनमें भी 15 हजार पद महिलाओं के लिए हैं।
राजकीय तथा वित्तपोषित डिग्री व माध्यमिक कॉलेजों में भी दो हजार से अधिक पदों पर महिला शिक्षकों की भर्ती होनी है। इनके अलावा प्रदेश में पांच महिला डिग्री कॉलेज खोलने की भी योजना है। इनमें भी हर वर्ग में भर्ती होनी है।
कर्मचारी चयन आयोग ने दो साल में दो लाख पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें से 30 से 35 हजार पद महिलाओं के लिए हैं।
'शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के लिए बेहतर संभावनाएं हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार का महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान है। महिला शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू है। नए महिला कालेज भी खोले जाने हैं।'
- डॉ. नवेद बहार खान, निदेशक उच्च शिक्षा
महिलाओं के लिए मौके
- प्राथमिक शिक्षक के लिए लगभग 33000 पद
- उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए 15000 पद
- उच्च, माध्यमिक कॉलेजों में 2000 से अधिक पद
- भारतीय महिला बैंक में 1500 से अधिक पद
- सेना में 5000 से अधिक पद
- उत्तर प्रदेश पुलिस में करीब 8000 पद
- एसएससी के जरिए विभिन्न विभागों में 30 से 35 हजार की भर्ती