फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Number of vacancies increases in RAS 2013

आरएएस 2013 की परीक्षा में रिक्तियों की संख्या बढ़ी

Mon, 02 Sep 2013 02:01 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
Number of vacancies increases in RAS 2013

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य तथा अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2013 के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। अब इस परीक्षा के तहत कुल पदों की संख्या 334 और अधीनस्थ सेवाओं के तहत कुल पदों की संख्या बढ़कर 641 हो गई है। इससे पहले अधिसूचित पदों की संख्या क्रमशः 233 और 490 थी।

विज्ञापन


2013 की राजस्थान पीसीएस की परीक्षा 26 अक्टूबर, 2013 (शनिवार) को आयोजित होनी है।

बढ़ी हुई रिक्तियों के बाद राजस्थान पुलिस सेवा के 46 पद, राजस्थान श्रम कल्याण सेवा या श्रम कल्याण अधिकारी के 16 पद, राजस्थान परिवहन सेवा के 23 पद, राजस्थान बीमा सेवा के 19 पद और राज्य श्रम कल्याण सेवा या श्रम निरीक्षक के 151 पद हो गए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में निर्धारित तिथि को आयोजित होगी। इससे पहले इस परीक्षा की अधिसूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 26 जून, 2013 को जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 के नाम से जानी जाने वाली इस राजस्थान राज्य तथा अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2013 के माध्यम से मुख्य परीक्षा में बैठने योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान पर आधारित एक बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होगा। यह 200 अंकों का होगा और इसकी अवधि 3 घंटे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed