{"_id":"ea4dcba15eace2ed12c35f301a3bb778","slug":"nt-post-in-haryana-filled-by-psc","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
नायब तहसीलदार के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू
Amar Ujala, Delhi
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार के 37 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। नायब तहसीलदार के ‘ए’ वर्ग के ये पद हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग में भरे जाने हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 9300-34800 रुपये +4600रुपये ग्रेड पे है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए अनिवार्य योग्यता के तहत एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और 10वीं कक्षा तक हिंदी अथवा संस्कृत का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन
आवेदक की आयु 1 जनवरी 2013 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए। हरियाणा के आरक्षित वर्गों के निवासियों के लिए इसमें 5 वर्ष की छूट है।
विज्ञापन
आवेदक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2013 तक हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के आवेदक के लिए आवेदन भरने की फीस 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 125 रुपये है। www.hpsc.gov.in अथ्ावा www.hpsconline.in पर लॉग ऑन करें।