{"_id":"2d99d233da9f8bd80da72fcd287f390b","slug":"notification-of-ssc-combined-higher-secondary-exam-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC-संयुक्त उच्चतर माध्यमिक परीक्षा- 2013 की अधिसूचना जारी","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
SSC-संयुक्त उच्चतर माध्यमिक परीक्षा- 2013 की अधिसूचना जारी
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2013 के लिए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के जरिए डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर नियुक्ति हेतु दूसरे चरण के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। यह परीक्षा 10 व 17 नवंबर, 2013 को आयोजित होगी।
विज्ञापन
शैक्षिक योग्यता
आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। जिन्होंने 1 अगस्त, 2013 तक अपेक्षित योग्यता की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, वे आवेदन के योग्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
आयुसीमा
लोवर डिवीजन क्लर्क व डाटा एंट्री ऑपरेटर हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2013 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपए का केंद्रीय भर्ती शुल्क स्टाम्प आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चालान के जरिये आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन के पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करने की तिथि- 20 जुलाई से 14 अगस्त, 2013
ऑनलाइन आवेदन के दूसरे चरण में रजिस्ट्रेशन समाप्त होने की अंतिम तिथि- 20 जुलाई से 16 अगस्त,
2013