{"_id":"750054f7b21ad7b2369fe504e5be13a6","slug":"new-teacher-s-recrutement-process-begin-on-23-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"5178 सहयोगी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया 23 से","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
5178 सहयोगी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया 23 से
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Sep 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार राज्य में 5178 पेंडू सहयोगी अध्यापकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
डीपीआई सेकेंडरी कमल गर्ग ने बताया कि काउंसलिंग 23 सितंबर से17 अक्तूबर तक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज तीन में होगी। काउंसलिंग में टीईटी पास अध्यापक ही हिस्सा ले सकेंगे।
गर्ग ने बताया कि सामाजिक शिक्षा विषय के अध्यापकों के लिए काउंसलिंग 23-30 सितंबर तक, पंजाब विषय के लिए 1-7 अक्तूबर, अंग्रेजी की 10-11 अक्तूबर, एग्रीकल्चर एवं सांस्कृतिक विषय के लिए 8 अक्तूबर, गणित की 14 अक्तूबर, साइंस की 15 अक्तूबर एवं बचे हुए अन्य विषयों से जुड़े अध्यापकों की काउंसिलिंग 17 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन