फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   New notification of UPSC

यूपीएससी में 66 पदों के लिए निकला विज्ञापन

Fri, 23 Aug 2013 04:17 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 23 Aug 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
New notification of UPSC

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा व भारतीय सांख्यिकी सेवा में ग्रेड-4 के पदों पर भर्ती हेतु आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2013 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 सितंबर, 2013 से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2013 है, जबकि परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 9 नवंबर, 2013 है।

विज्ञापन


यूपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक भारतीय आर्थिक सेवा में पदों की संख्या 30 और भारतीय सांख्यिकीय सेवा में पदों की संख्या 36 है।

भारतीय आर्थिक सेवा के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र/अप्लाइड अर्थशास्त्र/ बिजनेस अर्थशास्त्र या इकोनॉमेट्रिक्स में पीजी होना अनिवार्य है, जबकि भारतीय सांख्यिकीय सेवा के लिए सांख्यिकी/अप्लाइड सांख्यिकी या मैथमेटिकल सांख्यिकी में पीजी की डिग्री आवश्यक है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में सामान्य अभ्यर्थी के लिए उम्र सीमा 21- 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षण के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परीक्षा के दो चरण लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होंगे। लिखित परीक्षा में कुल 1000 अंक निर्धारित हैं। भारतीय आर्थिक सेवा के लिए सामान्य अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन तथा अर्थशास्त्र के चार पेपर होंगे। भारतीय सांख्यिकीय सेवा में सामान्य अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन के साथ ही सांख्यिकी से संबंधित 4 पेपर होंगे।


जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कुल सौ अंक निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट www.upsc.gov.in को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed