{"_id":"2d2b68fdb6408520eaf194be9f9dbaa0","slug":"kvs-notified-recruitment-for-various-teaching-posts-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षकों की भर्ती की अधिसूचना","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षकों की भर्ती की अधिसूचना
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय केअधीन स्वायत्त संगठन के तौर पर कार्यरत केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) 2012-13 और 2013-14 के लिए शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। अभ्यर्थी 28 अगस्त, 2013 से पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी www.kvsangathan.nic.in या http://jobapply.in/kvs/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिक्तियों की जानकारी
पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (पीजीटी)(ग्रुप बी पोस्ट) (पे-बैंड 9,300-34,800 रुपए + ग्रेड पे 4,800 रुपए)
ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक (टीजीटी) (ग्रुप बी पोस्ट) (पे-बैंड 9,300-34,800 रुपए + ग्रेड पे 4,600 रुपए)
शिक्षकों के विभिन्न पद (ग्रुप बी पोस्ट) (पे-बैंड 9,300-34,800 रुपए + ग्रेड पे 4,600 रुपए)
प्राथमिक शिक्षक और पीआरटी (संगीत) (ग्रुप बी पोस्ट) (पे-बैंड 9,300-34,800 रुपए + ग्रेड पे 4,200 रुपए)
आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी हालत में वापस नहीं होगा।
बैंक चालान के जरिये शुल्क जमा करने पर 30 रुपए सेवा शुल्क के तौर पर अतिरिक्त लिए जाएंगे।
क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर भी 30 रुपए सेवा शुल्क के तौर पर अतिरिक्त लिए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि- 29 जुलाई, 2013
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 28 अगस्त, 2013 (रात 11.59 बजे तक)
पूर्ण आवेदन पत्र के प्रिंट आउट (निर्धारित पदों हेतु केवीएस बैंक चालान और दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ) भेजने की अंतिम तिथि- 12 सितंबर, 2013
विज्ञापन
भेजने का पता- पोस्ट बॉक्स संख्या- 3076 लोदी रोड, नई दिल्ली-110003।
पूरी जानकारी के लिए देखें- www.kvsangathan.nic.in