{"_id":"1105ddb3b51bfe6ed61bdd819d700dcd","slug":"junior-engineers-posts-in-power-sector-companies-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कंपनियों में 1280 पदों की भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
विद्युत कंपनियों में 1280 पदों की भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विद्युत कंपनियों में बम्पर भर्ती किए जाने के तहत 1280 जूनियर इंजीनियरों के पद भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
ये पद राजस्थान सरकार की कंपनियों-राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लि.(आरबीपीएनएल), राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि.(आरवीयूएनएल), जयपुर विद्युत वितरण निगम लि.(जेवीवीएनएल), अजमेर विद्युत वितरण निगम लि.(एवीवीएनएल) तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि.(जेडीवीवीएनएल) में भरे जाने हैं।
इन पदों में जूनियर इंजीनियर-1(इलेक्ट्रिकल) के 993 पद, जूनियर इंजीनियर-1(मकैनिकल) के 184 पद, जूनियर इंजीनियर-1(पीएलसीसी, कंट्रोल और उपकरण) के 86 पद तथा जूनियर इंजीनियर-1(अग्नि शमन) के 17 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए। अनिवार्य योग्यता के तहत आवेदक के पास संबंधित शाखा में पूर्णकालिक इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री अर्थात BE/B.Tech./B.Sc.(Engineering) or AMIE होनी चाहिए।
विज्ञापन
इन पदों पर उम्मीदवार दो वर्ष के लिए प्रोवेशनर ट्रेनी के रूप में नियुक्त किए जाएंगे, जिसके लिए स्टाइपन 11100 रुपये मिलेगा। इन पदों के लिए वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 3600 रुपये निर्धारित है। सभी पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाना है।
आवेदन भरने की शुरूआत 22 अक्टूबर 2013 से आरंभ होगी। इन पदों के संबंध में विस्तृत विज्ञापन 17 अक्टूबर 2013 से वेबसाइटों- http://www.rvpn.co.in/, http://www.rvunl.com/, http://www.jaipurdiscom.in, http://www.avvnl.com तथा http://www.jdvvnl.com पर उपलब्ध होगा।
हालांकि आप इस संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी वेबसाइट http://www.rvpn.co.in के अंतर्गत What's New section से ले सकते हैं।