प्रवक्ता के 1280 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। प्रवक्ता के पदों को भरने के लिए कुल 1280 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन शल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 95 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 55 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराने होंगे।
इन विषयों में नौकरी का मौका
प्रवक्ताओं के विज्ञापित पदों में हिन्दी के 76 पद, अंग्रेजी के 79 पद, गणित के 72 पद, विज्ञान का 1 पद, भौतिक विज्ञान के 71 पद, रसायन विज्ञान के 71 पद, जीव विज्ञान के 71 पद, शारीरिक शिक्षा के 80 पद, शिक्षाशास्त्र के 146 पद और उर्दू के 71 पद हैं।
सामाजिक विज्ञान का 1 पद, सामाजिक विज्ञान-1 के 70 पद, सामाजिक विज्ञान-2 के 70 पद, अर्थशास्त्र का 1 पद, इतिहास के 2 पद, नागरिक शास्त्र का 1 पद, कला के 71 पद, समाजकार्य के 70 पद, सांख्यिकी के 71 पद, गृह विज्ञान के 71 पद, संस्कृत के 4 पद, भूगोल का 1 पद, मनोविज्ञान के 73 पद और मनोविज्ञानशाला के 36 पद शामिल हैं।
पाएं बेहद आकर्षक वेतन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। आयुसीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
वेतनमान के तौर पर प्रवक्ताओं के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 तथा ग्रेड पे 4800 रुपये दिया जाएगा। शैक्षिक योग्यता के तहत प्रवक्ता के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर एवं बीएड डिग्री धारक हो।
ऐसे करें इन पदों के लिए आवेदन
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2014 है। ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर तथा समस्ता दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छाया प्रति संलग्न कर, यूपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर दिए पते पर 21 मार्च, 2014 तक भेजें।
ऑनलाइन आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।